रास्ता पता है मगर..मंजिल से अनजान हूँ

रास्ता पता है मगर..मंजिल से अनजान हूँ

Saturday, 18 July 2015

वो चेहरा

“वो चेहरा”
प्यार..??
बस में ड्राईवर के ठीक पीछे बैठा वो चेहरा |
प्यार..??
कॉलेज में पानी की टंकी के पास खड़ा वो चेहरा | 
प्यार..??
कैंटीन में सीट की तलाश करता वो चेहरा |
प्यार..??
गिरे बालों को संभालता वो चेहरा |
प्यार..??
लाइब्रेरी में मैगजीन में डूबा वो चेहरा |
प्यार..??
क्लास की 3rd रो में लेफ्ट से 2nd में बैठा वो चेहरा |
प्यार..??
एडल्ट जोक्स पे खिलखिला के हस्ता हुआ वो चेहरा |
प्यार..??
फिर मासूमियत में डूबा वो चेहरा |
प्यार..??
प्रोफेसर की नक़ल उतारता वो चेहरा |
प्यार..??
क्लास की गोस्सिप्स में मशगूल वो चेहरा |
प्यार..??
एल.पी में किसी के इंतज़ार में बैठा हुआ वो चेहरा |
प्यार..??
एफ .बी की ऑनलाइन लिस्ट में अभी अभी आया वो चेहरा |
प्यार..??
फोल्लोविंग लिस्ट में सबसे ऊपर मजूद वो चेहरा |
प्यार..??
बुकमार्क्स में कहीं छुपा वो चेहरा |
प्यार..??
लैपटॉप में डेस्कटॉप बैकग्राउंड में मुझे तकता वो चेहरा |
प्यार..??
हिडन फाइल्स की लिस्ट में छुपा वो चेहरा |
प्यार..??
‪#‎Ghar_ke‬ सामने वाली खिड़की में तकता हुआ वो चेहरा
प्यार..??
‪#‎coffee‬ के लिए मुझसे पूछता वो चेहरा |
प्यार..??
फिर शर्माता हुआ वो चेहरा |
प्यार..??
उँगलियों से मेरे हाथों को पकड़ता हुआ वो चेहरा |
प्यार..??
शरारत भरी नज़रों से मुझे तकता वो चेहरा |
प्यार..??
मुझे देखता हुआ वो चेहरा |
प्यार..??
हाँ यही तो है वो चेहरा |

#MJ_की_कीपैड_से

No comments:

Post a Comment