#लप्रेक
12th बोर्ड एग्जाम के फिजिक्स का पेपर हाथ में आते ही ,लडकें का चेहरा खिल गया,
उसको लगा कि भई मेरी तो चमक गयी|
अभी वो तीसरे क्वेश्चन में ही पंहुचा था की उसकी अपनी एक नज़र पूरे क्लास में सरसरे तौर पर दौड़ाई,
नज़रें घूमते-घूमते एक जगह ठहर गयी, वो चाह के भी अपनी नज़रों को वहां से नहीं हटा पा रहा था |
ऐसा क्या था ,अपने सीट के लेफ्ट में पीछे से तीसरे नंबर पर बैठी पोनी टेल में उसके स्ट्रैट बाल और चिकन का सफ़ेद सलवार कमीज़
और लाल सिल्क का प्रिंटेड दुप्पट्टा पहनी लड़की में जो कितनी खुबसूरत दिख रही थी,
सादगी और खूबसूरती का अजीब सा मनोहर संयोग था, उसकी नज़रें वहीँ पीछे गड़ी थी,
की तभी आगे से एक कड़क आवाज़ आई "बेटा, आगे देख लो.!" लड़के ने देखा की लड़की की नज़रें उसे ढूँढ रही थी जिसके लिए ये शब्द कहे गए,
और उसकी तलाश उस पर खत्म हुई, लड़का उसे देख थोडा मुस्कुराया और न चाहते हुए भी आगे मुड़ा और अपने आंसर शीट को देखने लगा|
जो अभी उसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन लग रहा था, की उसे लड़की के बजाय उस कमबख्त आंसर शीट पे कंसन्ट्रेट करना पड़ रहा था|
वो बाकी बचे क्वेश्चन को सोल्व करते करते, बीच बीच में अपनी नज़रों को वो वहीँ अपनी पसंदीदा जगह पर भी दौड़ा लेता |
कई बार उनकी नजरें मिली| अभी लड़का अपने अंतिम पार्ट को सोल्व कर ही रहा था की पीछे से एक आवाज़ आई जैसे मानो कोई उसका
नाम धीरे से पुकार रहा हो, उसने भगवान् से इमीडियेट प्राथना की, कि काश! ये वही लड़की हो.. प्लीज प्लीज प्लीज.. गॉड|
और लड़का धीरे से, सावधानी से उसकी तरफ मुड़ता है , और ये क्या..??
वो देखता है कि ये वही लड़की है ,वो लड़की भी उसे ऐसे देख रही थी मानो उसे कोई हेल्प चाहिए ,लगता है लड़के की मन्नत पूरी हो गयी|
लड़की ने उससे कुछ पुछा तो लड़के को ऐसा लगा, कि आज भले ही वो एक्सपेल क्यों न हो जाए, लेकिन इस प्यारी लड़की की मदद वो करेगा|
लड़के ने अपना "एक साल" को हथेली पे रख कर, तमाम टीचरों से छुप-छुपा कर लड़की की मदद करी|
और फिर बाद में जवाब में लड़की ने एक प्यारी सी मुस्क्कान अपनी लबों पे बिखेर दी| आहे..! हाय...!!
लड़का इतना खुश हुआ जैसे उसको अपनी मेरिट लिस्ट में टॉप करने की न्यूज़ मिली हो|
किसी तरह से एग्जाम के 10,800 सेकंड्स कम्पलीट हुए, वो बेताब था उससे मिलने के लिए, उससे बातें करने के लिए,
उससे इज़हार करने के लिए, उसके इकरार को सुनने के लिए| वो एग्जाम सेंटर के मेंन गेट की तरफ ऐसे दौड़ा मानो उसके पीछे
किसी ने ब्लैक माम्बा छोड़ दिया हो, वो किसी तरह 2584 बच्चो के भीड़ को चीरता हुआ गेट तक पंहुचा| सबकी भीड़ में उसने
उसे दूर से ही पहचान लिया, वो अपनी धडकनों को इतनी भीड़ में भी महसूस कर सकता था , लड़की गेट तक पहुंची,
लड़का उस तक पहुंचा, उसके सामने से होता हुआ बार बार आया की लड़की उसे नोटिस करेगी और एटलीस्ट थैंक्यू
के बहाने उनकी बातें शुरू होगी, लेकिन ये किया लड़की ने उसे देख अन्देखा कर दिया , लड़का दोबारा , फिर तिबारा,
फिर चोबारा उसके सामने से गया , लेकिन लड़की ने उसे देखा तक नहीं , जैसे वो भी उस भीड़ का बस एक हिस्सा हो..
:- #MJ_की_कीपैड_से

No comments:
Post a Comment